नोएडा। पुलिस ने बहू की हत्या करने की कोशिश में ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। ससुर काफी समय से फरार चल रहा था। मामला नोएडा सेक्टर 49 की है, जहां महिला के भाई दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच सितंबर को उसकी बहन काजल के पति महेश, ससुर उदयराम, देवर उमेश और परिवार के अन्य लोगों ने साजिश के तहत हत्या की कोशिश की। उसे धोखे से छत पर ले जाकर धक्का दे दिया।