कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को लोग गुस्सा उठे। उन्होंने पार्षद धनेश्वर यादव को घेरा और मौके पर ले जाकर समस्या बताई। अशोक शर्मा, परमानंद दुबे, कमलेश कुमार, विठला भाई सहित क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि खाली पड़े भूखंडों पर लोग खुले में शौच भी करते हैं।