अस्पताल में आइरन मैन सिक्योरटी की सुरक्षा लगी हुई है। लिहाजा, आग की सूचना मिलने पर उनके अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आइरन मैन सिक्योरटी के अफसरों ने बताया कि अस्पताल में घटना के वक्त 70 मरीज थे और आईसीयू में 16 मरीज थे। सभी को सुरक्षितनिकाल लिया गया है। मौके पर मौजूद एंबुलेंस से मरीजों को सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हास्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। फिलहाल, इस घटना में किसी मरीज या अटेंडेंट के हताहत होने की जानकारी नहीं है।