
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। दिवाली का त्योहार जहां तरफ लोग धूमधाम से मना रहे थे, वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मी जगह–जगह आग लगने सूचना पर लगातार आग बुझने में जुटे थे। दरअसल, दिवाली के दौरान नोएडा ग्रेटर नोएडा में आग लगने की कई घटनाओ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं फायर ब्रिगेड आग को काबू पाने बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
नोएडा सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव में आरडी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में आग लग गई। बताया जाता है कि फर्रुखाबाद का रहने वाला श्याम कुमार यहां पर किराए पर रह रहा था। वह यहां एक परचून की दुकान चलाता था और बुधवार देर शाम दुकान में रखा सिलेंडर फटने से उसकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोएडा के सेक्टर 78 में महागुण माइवुड सोसाइटी के टावर नंबर 06 के एबोनी फ्लैट नंबर 2100 में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। यहां के रेजीडेंस का कहना ही कि सोसाइटी में फायर इक्यूमेंट काम नहीं कर रहे थे और सुरक्षा में तैनात गार्ड को आग बुझाने की ट्रेनिंग न होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण का लिया। इसके अलावा भी कई जगहों से पटाखों से चलते हादसे होने की खबरें हैं। कई बच्चे जले हाथों के साथ अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली के पीछे अयोध्या गंज में पटाखे की चिंगारी से बांस बल्ली के गोदाम में भी भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में आसपास के मकानों व दुकानों को खाली कराया गया। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त गोदाम में कोई नहीं था गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में लगी लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।
Updated on:
8 Nov 2018, 3:50 PM IST
Published on:
8 Nov 2018, 3:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.