
VIDEO: छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूरज काे दिया अर्घ्य, विधायक ने घाट पर पहुंचकर दी बधार्इ
नोएडा। पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा सेक्टर-45 में बनाए गए घाट पर हजारों की संख्या में छठव्रतियों ने मंगलवार शाम को पहुंचकर छठी मइया को पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर छठव्रतियों को बधाई दी और स्थाई घाट बनवाने का वादा किया।
पंकज सिंह ने कहा कि छठ पर्व पर हम देश में शांति और स्वच्छता का संदेश पूरी दुनिया को देते हैं। मैं सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। इस मौके पर घाट पर करीब पांच हजार व्रती शामिल हुए और सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।
बता दें कि अर्घ्य के दौरान सभी व्रती अपने सिर पर दउरा या दौरा (छठी मइया के प्रसाद से भरी बांस की टोकरी) को रख शाम को सूर्य देवता को छठ का पहला अर्घ्य देने घाट पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर समिति अध्यक्ष के.के सिंह, मिथलेशवर राय, अनूप राय, संकित राय समेत कई लोग मौजूद रहे।
Updated on:
13 Nov 2018, 7:13 PM IST
Published on:
13 Nov 2018, 7:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.