यदि आप भी फ्लैट लेने की सोच रहे हैं तो आपको पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हो सकता है कि सस्ता फ्लैट लेने के चक्कर में आप फंस जाएं। दरअसल, फ्लैट लेने से पहले आपको बिल्डर का रेरा का रजिस्ट्रेशन चेक करना चाहिए। साथ ही यह भी देखना चाहिए कि बिल्डर को अफोर्डेबलल हाउसिंह पॉलिसी के तहत सर्टिफिकेट मिला है या नहीं। इन सभी पड़ताल के बाद ही अपना मकान बुक कराएं।