यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा जिसके कारण नदी के तट पर बसे गांवों के खेत लगातार यमुना की बाढ़ के चपेट में आते जा रहे हैं, जिसके कारण खेतों में लगी फसल को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में जिले के कामबक्सपुर, याकूबपुर, मोमनाथन एवं सफीपुर गांव है। जहां खेतों में लगी फसल को भारी नुकसान हुआ है कहीं-कहीं पूरी तरह से नष्ट हो गई है।