शेरू क्लासिक 2023 एक्सपो कार्यक्रम में देश के कोने कोने से बॉडी बिल्डर भाग लेने आएंगे। फुजैल दो श्रेणियों में भाग लेंगे। बॉडीबिल्डिंग और क्लासिक फिजिक, विभिन्न वर्गों में वो अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए उनकी तैयारी पिछले चार महीने से चल रही है। इस समय, फ़ुजैल कट-डाउन प्रक्रिया से गुजरने से पहले मांसपेशियों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।