दरअसल घटना सोमवार की है, जहां दादरी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की इस वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस के मुताबिक कटहेरा निवासी सत्येंद्र उर्फ लड्डू नामक युवक दादरी के शिव वाटिका में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था। उसी दौरान चार-पांच बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि सत्येंद्र कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सैंथली गांव गया था। वहां उसका कुछ बदमाशों से झगड़ा हो गया था। सत्येंद्र के जानने वालों का कहना है कि तभी से वे बदमाश सत्येंद्र की हत्या करने की फिराक में थे।