नोएडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को छठवीं बार नोएडा आए। इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल किसी प्रदेश का सीएम जब किसी जिले के दौरे पर पहुंचता है तो ऐसा देखा जाता है कि जिले के डीएम की नींद कई दिनों पहले से ही उड़ जाती है।लेकिन नोएडा के डीएम ब्रजेश नारायण सिंह (बीएन सिंह) सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण देने के दौरान उनके सामने बैठकर जो करते नजर आए वह कैमरे में कैद हो गया और अब वह जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में थे। इस दौरान सीएम योगी ने विश्वविद्यालय में सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन करने के साथ ही पौधा रोपड़ भी किया।