नोएडा। होली पर हुड़दंग करने से पहले सोच लें क्योंकि ऐसा करने पर आपके बीच का ही कोई शख्स आपको जेल पहुंचा सकता है। दरअसल, जिले में इस बार होली पर हुडडदंगियों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सख्त रणनीति बना ली है। इसके चलते मंगलवार को सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। जिसमें तय किया गया कि इस बार होली पर पुलिस कर्मी बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। इसके पीछे बाजारों में यौन उत्पीड़न करने वालों पर नकेल कसना है।