6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: योगीराज में ठांय-ठांय न करने वाले इस कोतवाल को गंवानी पड़ी कुर्सी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ठांय-ठांय चर्चा में है।

2 min read
Google source verification
police

बड़ी खबर: योगीराज में ठांय-ठांय न करने वाले इस कोतवाल को गंवानी पड़ी कुर्सी

नोएडा. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ठांय-ठांय चर्चा में है। संभल में मुंह से ठांय-ठांय करते हुए एक दरोगा ने बदमाशों का एनकाउंटर किया था। दरोगा की ठांय-ठांय करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद में योगी सरकर ने दरोगा को सम्मानित करने का फैसला लिया है। लेकिन यूपी में एक कोतवाल की कुर्सी ठांय-ठांय न करने की वजह से चली गई। एसएसपी ने कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कोतवाल के पद से हटाते हुए क्राइम ब्रांच भेज दिया है। कोतवाल की जगह चौकी इंजार्च को भेज गया है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा को बड़ा झटका, भाजपाइयों के यहां आने पर लगाई रोक

यह है पूरा मामला

20 अक्टूबर को गौतम बुद्ध नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि पी—3 स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाश लाखों की नगदी लूटने आ रहे है। पुलिस के सीनियर अफसरों ने पूरे मामले से कासना कोतवाली के कोतवाल सुनील कुमार सिंह को अवगत कराया गया था। उन्हें यह भी जानकारी दी गई थी कि बदमाश फायरिंग कर सकते हैं। बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस के सीनियर अफसरों ने दिए थे। सुत्रो की माने तो सुनील कुमार सिंह ने बदमाशों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया। बाद में इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच को दी गई। बताया गया है कि दरोगा रामफल के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।

पेट्रोल पंप लूट की जानकारी सटीक निकली। पेट्रोल पंप लूटने के लिए बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंच गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। क्राइम ब्रांच की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। इस घटना में एक बदमाश योगेश के पेर में गोली लगी थी। एक अन्य को पुलिस नेे पकड़ लिया। एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। क्राइम ब्रांच की तरफ से किए गए एनकाउंटर के बाद ही सुनील कुमार को कासना कोतवाली प्रभारी से हटा दिया गया। इनका ट्रॉसफर क्राइम ब्रांच कर दिया। जबकि ये कासना कोतवाली के कोतवाल 15 दिन पहले ही बनाए गए थे। उधर दरोगा रामफल को कासना कोतवाली का चार्ज सौंप दिया गया। पुलिस विभाग में चर्चा है कि सुनील कुमार को ठांय-ठांय न करने की वजह से हटाया गया है, जबकि रामफल को उसका इनाम दिया गया है। रामफल छह माह पहले सलारपुर चौकी इंजार्च थे। इनपर अवैध हिरासत में रखकर एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था।

मालूम हो कि बदमाशों के खिलाफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए है। यूपी पुलिस भी लगातार एनकाउंटर कर रही है। सुत्रो की माने तो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सुनील कुमार सिंह को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। जबकि यूपी के संभल जिले में इसी माह पिस्टल नहीं चली तो एक दरोगा ने मुंह से ही ठांय ठांय की आवाज निकाल बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। उस दरोगा को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।

वहीं एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि कासना कोतवाली एरिया में लूट की घटनाएं बढ़ गई थी। जिसकी वजह से उन्हें हटाया गया है।

यह भी पढ़ें: दरोगा मारपीट मामला: BJP पार्षद पर FIR से आक्रोशित हुए कार्यकर्ता, सांसद व विधायक पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो