
गोवा जाने से पहले सहेली ने युवती के साथ कर दिया ये काम, मामला पहुंचा थाने तो पुलिस भी रह गर्इ हैरान
नोएडा।गोवा जाने के लिए प्लान कर टिकट कराने से लेकर पूरी तैयारी कारने के बाद सहेली ने युवती के साथ एेसा काम कर दिया। जिसके चलते सहेली नोएडा के सेक्टर-58 स्थित थाने पहुंच गर्इ।जब युवती ने सहेली की करतूत बतार्इ तो पुलिस भी इस मामले को जानकर हैरान रह गर्इ।पुलिस इंस्पेक्टर ने युवती की सहेली को बुलाया है।साथ ही उसे समझाने का आश्वासन दिया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-स्कूटी सवार महिला पर अचानक गिरा इतना बड़ा पेड़, पलक झपकते ही चली गर्इ जान
सितंबर माह में गाेवा जाने का बनाया था प्लान
दरअसल सेक्टर 62 स्थित एक आर्इटी कंपनी में युवती नौकरी करती है।उसके साथ काम करने वाले 18 सहकर्मियों ने सितंबर में गोवा घूमने का प्लान बनाया है।इसके लिए युवती ने 30 हजार रुपये खर्च करके अपने साथ अपनी सहेली और दो अन्य सहकर्मियों का दिल्ली से गोवा आने जाने का जहाज से टिकट बुक करा दिया। इसके बाद चारों साथियों पर 7550 रुपये का शेयर आया।युवती ने बताया कि उनका टूर 8 से 12 सितंबर तक का है।इसको लेकर उसने जिन दोस्तों को टिकट बुक कराया था।उनमें से तीन ने रुपये दे दिये।
सहेली ने कर दिया एेसा काम तो पहुंची थाने
युवती का आरोप है कि पांच दिन के टूर में आने जाने का टिकट बुक कराने का पैसा दूसरे दोस्तों ने तो दे दिया।लेकिन उसकी सहेली ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया।इस पर पीड़िता आैर उसके दोस्तों ने नाराजगी व्यक्त की।तो आरोपी सहेली ने उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया।इससे परेशान होकर वह शिकायत लेकर सेक्टर-58 स्थित कोतवाली में पहुंची।यहां इंस्पेक्टर पंकज राय ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवती को थाने आने के साथ ही जांच का आश्वासन दे दिया।
Published on:
24 Aug 2018, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.