जानकारी के मुताबिक, विद्यालय का एक कमरा में अध्यापिकाओं ने निजी शौचालय बनाया है। इसमें छात्राओं से पानी डलवाकर सफाई कराई जाती है। इतना ही नहीं स्कूल परिसर की भी सफाई छात्राओं से ही करवाई जाती है। एसडीएम और एबीएसए को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। बीती शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय की रसोई में स्कूल की दो छात्राएं महिला मजदूर के साथ खाना बनवा रही थीं। एक युवक ने रसोई में आटा गूंथ रहीं छात्राओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, एबीएसए करुणा शर्मा का कहना है कि स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्राओं की मां स्कूल में मिड डे मील बनाती हैं। छात्राएं अपनी मां के पास रसोई में चली गई थीं, लेकिन खाना बनाने की बात गलत है। एबीएसए ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।