
20 किलो सोना पहनकर कांवड़ यात्रा के लिए निकला यह शख्स, हर दिन करेगा 1.25 करोड़ रुपये खर्च
नोएडा।सावन का माह शुरू होते ही भगवान शिव के सैकड़ो भक्त पैदल ही हरिद्वार से कांवड़ लेने के निकल पड़ते है।भोले के इन्हीं सैकड़ो भक्तों में एक शख्स एेसा भी है।जो 20 किलो सोना पहनकर भगवान भोले को खुश करने के लिए पैदल कांवड़ लेने जाते है।इतना ही नहीं यह शख्स इस कांवड़ यात्रा में हर दिन सवा करोड़ रुपये खर्च करेंगा।इसके साथ ही कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बनने वाले इस शख्स को पुलिस आैर प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा भी मुहैया करार्इ गर्इ है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-भारी असुविधा के बीच कांवड़ यात्रा
ये है वो शख्स हर बार बढ़ा देते है सोने का वजन
भोले बाबा के जिस भक्त के विषय में हम आपको बताने जा रहे है। उन्हें गोल्डन बाबा के नाम से जाना जाता हैं। यह बाबा भगवान शिव के बड़े भक्त है। साथ ही दिल्ली के बड़े व्यापारी भी है। यहीं कारण है कि यह हर बार सोने के आभूषण पहनकर पैदल हरिद्वार जाकर भगवान भोले का जल लेकर घर पहुंचते है। 56 साल के गोल्डन बाबा 25वीं बार कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे है। यह बार पिछली साल के मुकाबले अधिक सोना पहनकर कांवड़ लेने जाते हैं। इस बार गोल्डन बाबा पिछले साल के मुकाबले चार किलो अधिक यानी 20 किलो सोना पहनकर कांवड़ यात्रा लेने के लिए निकल गये है। इतना ही नहीं गोल्डन बाबा के साथ ही 250 से 300 शिव भक्त भी माैजूद है। जिनका पूरा खर्च खुद गोल्डन बाबा वहन करेंगे। इसके साथ ही हर बार की तरह इस बार भी ये शिव भक्त गोल्डन बाबा कांवड़ यात्रा में खुद कांवड़ियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गए है।
हर दिन यात्रा में करेंगे 1.25 करोड़ रुपये खर्च
इतना ही नहीं यह गोल्डन बाबा कांवड़ यात्रा लेने अकेले नहीं बल्कि अपने साथ 250 से 300 लोगों को लेकर हरिद्वार उत्तराखंड पहुंचे है। इसके साथ ही इनके रहने से लेकर खाने में आने वाले सारे खर्च को खुद गोल्डन बाबा वहन करेंगे।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार गोल्डन बाबा प्रति दिन कांवड़ यात्रा में सवा करोड़ रुपये खर्च कर रहे है। इसके साथ ही पिछले साल के मुकाबले इस बार उन्होंने चार किलो सोना अधिक पहना है।
Published on:
1 Aug 2018, 12:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.