
Govardhan Puja 2021: दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जा जाती है। वहीं गोवर्धन पर्वत जिसे श्रीकृष्ण जी ने अपनी अंगुली पर उठाया था। आज गोर्वधन पर्व के मौके पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाएगी। गोवर्धन पूजा में गाय माता की पूजा करने की भी परंपरा है। अगर आप भी गोवर्धन पूजा करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
गोवर्धन पूजा भूलकर भी बंद कमरे में न करें। बंद कमरे में गोवर्धन पूजा करना अशुभ माना जाता है। गोवर्धन पूजा में गाय का बहुत महत्व है। इसलिए गायों की पूजा करते समय भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना बिलकुल न भूलें। परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर गोवर्धन पूजा करें। अलग-अलग होकर पूजा करना अशुभ माना जाता है। गोवर्धन पूजा में कभी भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
पूजा में हल्के पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनें। गोवर्धन पूजा के समय गाय, पौधों, जीव-जंतु आदि को भूलकर भी न सताएं और न ही उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाएं। गोवर्धन पूजा करते समय किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु का सेवन नहीं करना चाहिए। गोवर्धन पूजा के समय मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
Published on:
05 Nov 2021 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
