
सहारनपुर. तेज रफ्तार वाहनों के पहिए थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते लगातार हादसों में इजाफा हो रहा है। इसी बीच देर शाम तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों कुचल दिया। जिसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार है।
ऐसे हुआ हादसा
बता दें कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव हरौड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लगने के बाद चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद बाइक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गई और तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीनों युवकों को कुचल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक नागल क्षेत्र के गांव भिक्कनपुर निवासी राहुल, उसके दोस्त दुष्यंत और विकास की मौके पर मौत हो गई। राहुल की फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फतेहपुर में ननिहाल है और ये तीनों मंगलवार को वहां गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। लोगों के बताया कि राहुल बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट पहना हुआ था, जो हादसे के दौरान सिर से निकलकर दूर जा गिरा।
एक महीने बाद थी मृतक राहुल की शादी
इसके साथ ही बताया गया कि एक दिसंबर को राहुल की शादी होने वाली थी। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक राहुल के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी आरोपी वाहन वाला पुलिस की पकड़ से दूर है।
Published on:
4 Nov 2021, 2:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.