25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शामली पहुंचेगे सीएम, जनता को देंगे 411 करोड़ की सौगात

UP Assembly Elections 2022: मुख्यमंत्री शामली में 9.91 करोड़ रुपये की लागत से एआरटीओ कार्यालय भवन, पुरमाफी और एलम में 0.94-0.94 करोड़ रुपये की लागत से साधन सहकारी समिति के 250 मीट्रिक टन के गोदाम का निर्माण, शामली नगर में 5.21 करोड़ रुपये की लागत से 32 केएलडी एफएसटीपी का निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Nov 2021, 2:14 PM IST

yogi_cm.jpg

,

UP Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी के द्वारा लोगों को साधने के लिए रैलियां की जा रही हैं। इस बार का चुनाव बहुत कसाकसी का होने वाला है। जिसके चलते अब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। जिसके चलते सीएम आठ नवंबर को शामली में आएंगे। इस दौरान सीएम 333.33 करोड़ रुपये की लागत की 83 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसके चलते कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन जोर-शोर से जुट गया है।

यह भी पढ़ें : 45 दिन के तलाशी अभियान के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

बता दें कि कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह लखनऊ में पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ शामली जिले में आठ नवंबर को दोपहर 12 बजे कैराना क्षेत्र में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर 78.41 करोड़ रुपये की लागत की तीस परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 333.33 करोड़ रुपये की लागत की 83 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

वहीं जिला प्रशासन मुख्यमंत्री शामली में 9.91 करोड़ रुपये की लागत से एआरटीओ कार्यालय भवन, पुरमाफी और एलम में 0.94-0.94 करोड़ रुपये की लागत से साधन सहकारी समिति के 250 मीट्रिक टन के गोदाम का निर्माण, शामली नगर में 5.21 करोड़ रुपये की लागत से 32 केएलडी एफएसटीपी का निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।

83 कुल परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

इसके अलावा शामली में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से त्वरित आर्थिक विकास योजना में दिल्ली रोड से ग्राम जसाला मंदिर तक 2.80 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य, इस्सौपुरटील में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण, कैराना में जल निगम की ओर से 15 एमएलडी एसटीपी का 78.4206 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना और कैराना में समग्र शिक्षा के तहत बेसिक शिक्षा के 27 विद्यालयों का 3.3782 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कार्य, कैराना में 230.43 करोड़ रुपये की लागत से 75 ग्रामीण पेयजल योजना मिलाकर 333.33 करोड़ रुपये की 83 कुल परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

इन परियोजनाओं को होगा लोकार्पण

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ शामली में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन दो करोड़ रुपये, वृहद गोसंरक्षण केंद्र नौगांवा पट्टी 1.20 करोड़ रुपये, जिला संयुक्त अस्पताल शामली 0.34 करोड़ रुपये, 90 एलपीएम आक्सीजन प्लांट, 333 एलपीएम आक्सीजन प्लांट, 250 एलपीएम आक्सीजन प्लांट, जिला संयुक्त अस्पताल 0.39 करोड़ रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला 0.39 करोड़ रुपये, बीएसएल-2 लैब जसाला 0.39 करोड़ रुपये, कैराना में यूपी रोडवेज बस स्टेशन 0.2184 करोड़ रुपये, ग्रामीण पाइप पेयजल योजना 36.8145 करोड़ रुपये, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र झाल 3.62 करोड़ रुपये, 132 केवी विद्युत केंद्र झाल 33.05 करोड़ रुपये आदि इन सभी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें : कोरोना और डेंगू के बाद बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, दिल्ली के बाद एनसीआर में सतर्कता

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग