25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, निगरानी के लिए लगाए जाएंगे कैमरे

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूरे मेले पर क्षेत्र में 150 कैमरे लगवाया जाए और 10 आईपी कैमरा स्थापित करवाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Nov 2021, 3:01 PM IST

kartik-purnima.jpg

हापुड़. गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। जिसके चलते हापुड़ डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों के साथ बैठक पर मेले की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के प्रवेश द्वार व निकास द्वार पर पुलिस बल तैनात रहेगा इसके साथ ही डीएम ने आगे कहा कि आगामी आगामी 6 या 7 नवंबर तक मेले की तैयारी पूर्ण कर ली जाए। वहीं अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूरे मेले पर क्षेत्र में 150 कैमरे लगवाया जाए और 10 आईपी कैमरा स्थापित करवाएं।

यह भी पढ़ें : दीपावली पर परिवार में दौड़ी शोक की लहर, सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

अधिकारियों को सौंपा सुरक्षा का दायित्व

बता दें कि इन दिनों गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही है। अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है मेले में किसी भी तरह का व्यवधान न पड़े। जिसको लेकर एसपी और डीएम अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसके चलते जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एक फॉर्मेट जारी करें जिसके पीछे मदिरा सेवन निषेध है, कोविड-19 की गाइडलाइन इत्यादि छपवा दे। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पार्किंग हेतु स्थान चयनित कर लिया जाए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी निर्देश देते हुए कहा कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए और मेले में प्रवेश द्वार पर ही सेक्टरों में श्रद्धालुओं के जाने हेतु टोकन जारी कर दिया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रबंधक पराग डेरी से कहा कि मेले में दूध के पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। जिला कार्यक्रम अधिकारी अपने विभाग से संबंधित आमजन को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन कराएं।

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित

इसके साथ ही डीएम ने निर्देश दिए कि अपर मुख्य अधिकारी चिन्हित कर लें कि पुलिया का काम, मार्केट बनाने का काम, अस्थाई घाटों का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर को निर्देशित किया कि गढ़ मेले से संबंधित सभी मार्ग वह मुख्य मार्ग जो क्षतिग्रस्त है कि समय से मरम्मत करवा कर उन रास्तों पर प्याऊ सुलभ शौचालय सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही पंचायत सहायकों को मेले में सुपरवाइजर के रूप में तैनाती की जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिला अधिकारी श्रद्धा शांडिल्य, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी और अग्निशमन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शामली पहुंचेगे सीएम, जनता को देंगे 411 करोड़ की सौगात