नोएडा। 2019 में आम चुनाव होने है और सत्ता पर दोबारा धमक जमाने के लिए मोदी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। जहां सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता तक सरकार की योजनाओं को ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी है वहीं 2014 में सत्ता में आने के बाद से चल रहे निर्माण कार्यों और योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इन योजनाओं में फैक्ट्री, कारखाने समेत कई हाई-वे और एक्सप्रेस-वे भी हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में भी 90 किलोमीटर लंबे 14 लेन का देश का पहले एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को मई 2019 में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेस-वे काम मार्च तक ही पूरा करने को कहा है।