नोएडा। जल ही जीवन है, इस कहावत को हमेशा हम सुनते आए हैं। लेकिन फिर भी लोग इसे ध्यान में नहीं रखते और पानी की बर्बादी करते हैं। जिसके चलते अब नोएडा- ग्रेटर नोएडा में भू-जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसकी वजह से अब यहां के ग्रामीण इलाकों में भी पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। दरअसल, नोएडा में गत 4 साल में पानी का स्तर 6.35 मीटर नीचे चला गया है। इसी तरह ग्रेटर नोएडा, दादरी, दनकौर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट व जेवर इलाके में भी भूजल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। यह बात एक आरटीआई में सामने आई है।