6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद शमी पर पत्नी ने लगाए काफी संगीन आरोप, तो कोच ने कह दी इतनी बड़ी बात

हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके कारण खलबली मची हुई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 7 Mar 2018, 2:56 PM IST

haseen jahan blame on her husband mohammad sami

मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। जी हां, शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स होने के काफी संगीन आरोप लगाए हैं। हसीन जहां का आरोप है कि शमी के कई महिलाओं से नाजायज संबंध हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी ने फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर भी किए हैं। हालांकि, मोहम्मद शमी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इधर, शमी के कोच बदरुद्दीन ने कहा कि उनके लिए इस विवाद पर भरोसा करना मुश्किल है।

शमी के खेल पर पड़ेगा असर

क्रिकेटर मोहमद शमी की पत्नी द्वारा अपने पति पर लगाए गए आरोप के बाद हर कोई हैरान है। मुरादाबाद में रहने वाले मोहमद शमी के क्रिकेट कोच बदरुद्दीन इस विवाद से सकते में हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए बदरुद्दीन ने कहा कि उनके लिए इस विवाद पर भरोसा करना मुश्किल है। मोहमद शमी को शर्मिला खिलाड़ी बताने वाले कोच का कहना है कि शमी की पत्नी को सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखने से पहले परिवार के सदस्यों से बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए थी। कोच का मानना है कि इस विवाद से शमी के खेल पर भी असर पड़ेगा।

यह है मामला...

हसीन ने अपने फेसबुक पर शमी के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आोरप लगाए हैं कि शमी के कई विदेशी महिलाओं से अवैध संबंध हैं। हसीन ने शमी के चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें वो महिलाओं से अश्लील बातें करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सबूत के तौर पर कई फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। हसीन जहां ने यह भी दावा किया है कि उनके पास ऐसे कई सबूत हैं जिनसे वो ये साबित कर सकती हैं कि उनके पति के विदेशी महिलाओं के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की बात सही साबित हो सकती है।

मारपीट करने का भी लगाया आरोप

हसीन जहां यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति ने साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद उनके साथ मारपीट भी की थी।

शमी ने आरोप को किया खारिज

वहीं, मीडिया में मामला आने के बाद मोहम्मद शमी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये जितनी भी खबरें हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही हैं, ये सब सरासर झूठ है, ये कोई हमारे खिलाफ कोई बहुत बड़ी साजिश है।' शमी ने कहा कि ऐसा करने वाले का मकसद उन्हें बदनाम करने और उनके खेल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।