मौसम की मानें तो पहाड़ों पर हुई बारिश का प्रभाव निचले मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं अब शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दादरी, खुर्जा, सहारनपुर, मुरादाबाद, अमरोहा समेत नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ व इनसे सटे इलाकों में अभी भी बारिश के आसार हैं।