
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार को तेज बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कुछ देर की ही बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। घरों में ऊपर से पानी इतनी तेजी से गिर रहा था जैसे लगा मानो तेज झरना बह रहा हो। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन ऐसी ही तेज बारिश की संभावना जताई है।
नोएडा का यह रहा अधिकतम तापमान
अभी तक दिल्ली व नोएडा समेत पूर एनसीआर में मानसून की बेरुखी देखने को मिली थी। 5 अगस्त यानी सोमवार को तो मौसम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। सोमवार को दिल्ली में 5 अगस्त पिछले आठ साल में सबसे गर्म दर्ज किया गया। गाजियाबाद और नोएडा में भी साेमवार को काफी उमस रही। 5 अगस्त को नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह मेरठ, नोएडा, बागपत और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में घने बादल छाए हुए थे।
यह भी पढ़ें: वीडियो : बारिश का मौसम और बीमारियों से अस्पताल ठसाठस
वाहन चालकों को हुई दिक्कत
सुबह करीब पौने आठ बजे गाजियाबाद और नोएडा में झमाझम बरसात शुरू हो गई। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद, हापुड़ और मुजफ्फरनगर में भी मंगलवार को सुबह तेज बारिश हुई। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अहिंसा खंड में भी लोगों के घरों में पानी घुस गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले-तीन चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
Updated on:
06 Aug 2019 11:17 am
Published on:
06 Aug 2019 11:12 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
