आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी एनसीआर में भारी बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई थी। जहां लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं कई जिलों में स्कूल को भी बंद कर दिया गया। गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड के बाद स्कूल बंद कर दिए गए थे।