9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में हुआ कुछ ऐसा कि मिनटों में भस्म हो गया लाखों का सामान

घर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

2 min read
Google source verification
fire

नोएडा। कहते हैं कि आज के इस मंहगे दौर में नोएडा जैसे शहर में घर खरीदना आसान नहीं। वहीं अगर किसी का घर उनकी आंखों के सामने ही जल जाए और वह कुछ न कर पाए तो सोचिए उनपर क्या बीत रही होगी। ऐसा ही कुछ नोएडा के सेक्टर 56 में हुआ। दरअसल, यहां एक घर में आग लग गई जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में शुरु हो रहा ऐसा मंच जहां अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे लोग

वहीं लोगों ने आग पर पानी डालकर उसे बुझाना चाहा लेकिन आग की लपट इतनी तेज हो गई देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी दमकल विभाग को फोन कर दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिसके कारण घर में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: स्कूल ने की 400 प्रतिशत फीस में वृद्धि, पेरेंट्स बोले- सरकार के निर्देश का नहीं हो रहा पालन

बता दें कि सेक्टर 56 डी ब्लॉक में स्थित घर के सेकंड फ्लोर पर आग लगने की वजह से पूरा घर जल कर राख हो गया। परिवार का आरोप है की दमकल विभाग को कई बार फोन किया लेकिन कोई भी गाड़ी समय से मौके पर नहीं पहुंची। जिसकी वजह से आग इतना भयानक रूप ले बैठी।

यह भी देखें : बलात्कार केस में आसाराम को हुई सजा के बाद उलेमा ने कही ये बड़ी बात

पीड़ित महिला का कहना है की शुरुआत में जैसे ही आग लगी थी। बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी काबू नहीं कर पाये। आग लगने के कारणों का अभी साफ नहीं हो पाया है।