जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने बताया कि जिस किसी ने मिलावटी मिठाइयां खाई हैं उसे पेट दर्द, डायरिया, मरोड़, पेट में भारीपन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मिलावट करने वाले मावे में घटिया किस्म का सॉलिड मिल्क मिलाते हैं। ऐसे मावे से बनी मिठाइयों से किडनी और लिवर पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे कैंसर, फूड प्वाइजनिंग, उल्टी और डायरिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।