नोएडा। केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा के खिलाफ सोशल साइट फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने से हड़कंप मच गया है। वहीं, इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले अनुज यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, गिरफ्तार किए गए युवक ने डॉ महेश शर्मा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसे लेकर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया था।