इसके चलते सफर का समय कम होगा और दिल्ली में वाहनों के चलते होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। एनएचएआई के एक इंजीनियर के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह होगी कि इसमें आपको सिर्फ उतना ही टोल टैक्स चुकाना होगा, जितनी दूरी तक आप सफर करेंगे। यही नहीं, इस पर टोल कलेक्शन की ऑटोमेटिक व्यवस्था होगी ताकि ट्रैफिक का मूवमेंट बाधित न हो।