
नोएडा। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी पत्नी द्वारा लगाए गंभीर आरोपों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहले ही उन्हें कांट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर चुकी है। अब बताया जा रहा है कि उनके आईपीएल खेलने पर भी संकट मंडराने लगा है। अगर जल्द ही उनका मामला नहीं सुलझा तो उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स से भी बाहर किया जा सकता है। हालांकि, शमी के परिजन और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच सुलह की बातचीत चल रही है। इसके लिए शुक्रवार को शमी के चाचा, फूफा, मामा और दोस्त कोलकाता पहुंच चुके हैं।
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी की जिंदगी में इस मार्च की शुरुआत में तूफान आ गया जब उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर शारीरिक प्रताड़ना देने और कई अन्य महिलाओं से संबंध के आरोप लगाए। इतना ही नहीं उनकी पत्नी ने उन पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर रेप और जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद कोलकाता के लाल बाजार पुलिस हेडक्वार्टर में मोहम्मद शमी और उनके परिवार के चा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।
28 फरवरी को पोस्ट की थी सेल्फी
28 फरवरी को शमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें वह पत्नी हसीन जहां और क्रिकेटर रिद्धिमान साहा के साथ दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने लिखा था, क्वालिटी टाइम विथ बोथ फैमिलीज, थैंक्स फार रिद्धिमान। उसके बाद न जाने ऐसा क्या हुआ कि अचानक उनकी पत्नी ने आरोप लगाकर तूफान ला दिया।
बीसीसीआई ने रोका केंद्रीय अनुबंध
इन आराेपों के बाद बीसीसीआई उनका केंद्रीय अनुबंध रोक चुका है। अब इंडियन प्रीमियर लीग से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि डेयरडेविल्स अब बीसीसीआई से कानूनी सलाह का इंतजार कर रही है कि इस तेज गेंदबाज को शिविर में भाग लेने की अनुमति दी जाए या नहीं। शिविर इस महीने के आखिर में शुरू होगा। आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में अमरोहा निवासी तेज गेंदबाज माेहम्मद शमी को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Published on:
10 Mar 2018 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
