3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPECIAL-  इंडिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में से एक है ये, दो करोड़ में मिलेगा 2BHK फ्लैट

इस बिल्डिंग की ऊंचार्इ को देख हैरान रह जाते हैं लोग
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sharad asthana

•

Updated: 1 Jul 2017, 12:58 PM IST

supernova

supernova

नितिन शर्मा, नोएडा।
यू तो यूपी के शो विंडो कहे जाने वाले हार्इटेक शहर नोएडा का नाम अपने देश में ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है, लेकिन अब नोएडा में एक आैर एेसा काम होने जा रहा है, जिसके बाद इसकी पहचान भारत में सबसे अलग होगी। दरअसल, नोएडा के सेक्टर-94 में सुपरनोवा के नाम से एक बिल्डिंग बन रही है। इसमें दस या बीस नहीं बल्कि 80 मंजिलें होंगी। आपको बता दें कि इस बिल्डिंग का आधे से ज्यादा काम हो चुका है। बिल्डिंग की 56 मंजिल तक बन चुकी हैं। इसके ऊपर अभी कुछ आैर फ्लोर बनाए जाने बाकी हैं। अगर यह बन जाती है तो यह भारत की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल होगी। इसके अलावा बड़ी इमारतों की लिस्‍ट में केवल मुंबई का ही नाम आता है, जहां कई बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्‍स हैं। अब तक भारत की सबसे ऊंची इमारत इंपीरियल टॉवर है, जिसकी ऊंचाई 833 फिट हैं और उसमें 61 फ्लोर हैं। वहीं, मुंबई में ही 117 मंजिला इमारत वर्ल्‍ड वन बन रही है, जो बनने के बाद भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। उसके भी 2018 में पूरे होने की संभावना है।




सेक्टर-94 में बन रही सुपरटेक की सुपरनोवा बिल्डिंग एनसीआर ही नहीं बल्कि अपने देश में सबसे ऊंची इमारतों में से एक होगी। देश के सबसे ऊंचे बेस सुपरनोवा बिल्डिंग के 56 फ्लोर से पूरा नोएडा नजर आता है। इस बिल्डिंग के तैयार होने पर नोएडा की हार्इटेक होने के साथ एक आैर खासियत जुड़ जाएगी।


इस बिल्डिंग में आवास से लेकर होटल तक होंगे


एनसीआर के साथ ही देश में सबसे ऊंची बिल्डिंग में शुमतार होने जा रही इस 80 मंजिला इमारत में रेजिडेंशियल फ्लैट होने के साथ ही होटल, माॅल, दफ्तर, मल्टीप्लेक्स समेत तमाम तरह की सुविधा होंगी। बिल्डिंग में तीन मंजिला पार्किंग, 1500 दो आैर तीन बीएचके फ्लैट व स्टूडियो अपार्टमेंट शामिल होंगे। यह बिल्डिंग 50 लाख वर्ग फीट बिल्ड-अप एरिया में होगी।




इस बिल्डिंग से छलांग लगाकर बनाया रिकाॅर्ड


मेरठ के रिटायर सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सत्येंद्र वर्मा ने हाल ही में देश के सबसे ऊंचे बेस सुपरनोवा की सेक्टर-94 स्थित इसी बिल्डिंग के 56वें फ्लोर से जंप कर इतिहास रच दिया था। यह उनका अब तक का सबसे ऊंची जंप थी। यह बिल्डिंग अब तक करीब 600 फीट बन चुकी है।


2000 करोड़ से अधिक है लागत


इमारत की खासियत यह है कि ओखला बर्ड सेंचुरी, यमुना के अलावा दिल्ली व नोएडा का विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा। प्रोजेक्ट की कुल लागत दो हजार करोड़ से अधिक है। 2012 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया था और 2018 में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इसे अबूधाबी की एक कंपनी बना रही है। प्रोजेक्ट के पास में तैयार हो रहे मेट्रो स्टेशन से सीधे सुपरनोवा में प्रवेश की व्यवस्था होगी।


यह है कीमत

इस इमारत में रेजिडेंशियल फ्लैट होने के साथ ही होटल, माॅल, दफ्तर, मल्टीप्लेक्स, जिम, स्विच पूल समेत
तमाम तरह की सुविधा होंगी। बिल्डिंग में तीन मंजिला पार्किंग, दो आैर
तीन बीएचके फ्लैट व स्टूडियो अपार्टमेंट भी होंगे। एक अनुमान के मुताबिक, यहां टू बीएचके फ्लैट की कीमत दो करोड़ और तीन बीएचके की कीमत तीन करोड़ होगी।



सुपरनोवा के अलावा टॉप 3 ऊंची इमारतें (सभी मुंबई में हैं)
- इंपीरियल टॉवर- इसकी ऊंचाई 833 फिट है और इसमें 61 फ्लोर हैं।
इसमें 3 बेडरूम के 1 फ्लैट की अनुमानित कीमत 15-20 करोड़ रुपये है।

- वर्ल्‍ड क्रेस्‍ट- इसकी उंचाई 732 फीट हैं तथा इसमें 57 फ्लोर
हैं। इसमें 3 बेडरूम के 1 फ्लैट की अनुमानित कीमत 11-12 करोड़ रुपये है।

- आहुजा टॉवर्स- यह 820 फिट ऊंची इमारत है, जिसमे 53 फ्लोर हैं। इसमें 4 बेडरूम के 1 फ्लैट की अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये है।