6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने पहुंचकर बोली बेटी- मां अंकल के साथ करती है गंदा काम, मुझे भी मार देगी

10 वर्षीय जख्मी बच्ची ने थाने में पहुंचकर गुहार लगाई कि मेरी मम्मी मुझे मार डालेगी, आप मुझे बचा लो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Mar 2018, 2:21 PM IST

police

नोएडा। कहते हैं कि मां की ममता से बढ़कर इस दुनिया में कुछ नहीं है। लेकिन अगर मां ही अपनी मासूम बच्ची की लाठ-डंडों से इतनी पिटाई कर दें कि उसे पुलिस का सहारा लेना पड़े तो बेरहमी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला थाना सेक्टर-20 इलाके का है जहां शनिवार दोपहर 10 वर्षीय जख्मी बच्ची ने थाने में पहुंचकर गुहार लगाई कि मेरी मम्मी मुझे मार डालेगी, आप मुझे बचा लो। घायल अवस्था में पहुंची बच्ची के लाठी-डंडों से पिटाई में दो दांत टूट गए और आंख में चोट लगने से बच्ची को दिखाई भी देना भी कम हो गया था।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार के एक साल पूरे, 1340 एनकाउंटर में मारे गए 44 बदमाश

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति नोएडा की ही एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार रात वह कंपनी में काम करने गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी पत्नी और चार बच्चे थे। रात करीब 11 बजे उनकी दस साल की बेटी नींद से जगी तो मां किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। जिसका विरोध बेटी ने किया। इसे लेकर मां ने बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करनी शुरू कर दी। इस पर बच्ची ने मां के इस कृत्य के बारे में पिता को बताने के लिए कहा। जिससे गुस्साई मां ने बच्ची को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पिटाई के दौरान बच्ची को गंभीर चोटें लग गई और मुंह पर डंडा लगने से दो दांत भी टूट गए। इसके साथ ही बाई आंख में गंभीर चोट लगने से उसे दिखाई देना कम हो गया।

यह भी पढ़ें : असुरक्षित कब्रिस्तान से गायब हो रहे बच्चों के शव, जानिए राज

मारपीट के बाद मां ने बच्ची को कमरे में बंद कर दिया। शनिवार दोपहर जब मां ने बेटी को कमरे से बाहर निकाला तो घर पर पिता मौजूद नहीं थे। इस दौरान बच्ची मां से छिपकर अकेले ही सेक्टर-20 थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।

जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता को फोन किया और थाने बुलाया। जहां पिता ने जब अपनी बच्ची की हालत देखी तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। पूरी बात सुनने पर पिता ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में एसएचओ थाना सेक्टर-20 अनिल कुमार शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।