1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विन टावर के पिलरों में विस्फोटक लगाने का काम पूरा, अब ब्लास्ट का इंतजार

ट्विन टावरों के सभी पिलरों में मंगलवार से एक्स्प्लोसिव इलेक्ट्रिकल वायर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इस काम के लिए अगल से विशेषज्ञ की टीम को बुलाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 23 Aug 2022, 11:16 AM IST

installing_explosives_in_pillars_of_twin_towers_completed_in_noida.jpg

नोएडा में स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावरों के सभी पिलरों में विस्फोटक लगाने का काम पूरा हो गया है। इस काम के लिए 16 टीमें लगाई गईं थी। वहीं सियान टावर में बीते बुधवार को ही विस्फोटक लगाने का काम पूरा हो गया था। दरअसल पहले अंदेशा जताया जा रहा था कि विस्फोटक अधिक संख्या में लगेगा लेकिन एजेंसी ने तय समय से पहले ही कार्य पूरा कर लिया है। जिसके बाद अब धमाके का इंतजार हो रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से पिलरों में एक्स्प्लोसिव इलेक्ट्रिकल वायर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इस काम के लिए अगल से विशेषज्ञ की टीम को बुलाया गया है।

यह भी पढ़े - गर्लफ्रेंड संग रोमांस कर रहे थे BJP नेता, बीवी ने देखते ही चप्पलों से की धुनाई

एक्स्प्लोसिव इलेक्ट्रिकल वायर लगाने का काम शुरू

अधिकारियों का कहना है कि पिलरों में एक्स्प्लोसिव इलेक्ट्रिकल वायर लगाने का काम दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब वायरिंग का काम अहम होगा। इसके लिए हर एक पिलर से एक वायर निकाला जाएगा। फिर हर फ्लोर पर सभी वायर का कनेक्शन एक हो जाएगा। यहीं स्थिति प्राइमरी और सेकेंडरी ब्लास्ट फ्लोर दोनों पर रहेगी। आखिरी में दो वायर वाला एक केबल ट्विन टावर परिसर के बाहर कोने पर लाया जाएगा। यहां पर बैटरी से कनेक्शन कर स्विच वायर जोड़ा जाएगा। फिर आगे रिमोट या स्विच निकाल कर ब्लॉस्ट होगा।

यह भी पढ़े - UP बोर्ड ने दी राहत, 10वीं-12वीं के रजिस्ट्रेशन में 'आधार' की अनिवार्यता खत्म की

13 अगस्त से शुरू हुआ था विस्फोटक लगाने का काम

गौरतलब है कि ट्विन टावरों में 13 अगस्त से विस्फोटक लगाने का काम शुरू किया गया था। दोनों ही टावरों में 2700 पिलर में विस्फोटक लगाया गया है। वहीं टावर के हर कॉलम में तीन से चार छेद लंबाई में किए गए थे जिसमें विस्फोट लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के दौरान छह लोग करीब 100 मीटर दायरे में रहेंगे। बाकी लोग 250 मीटर दूर रहेंगे। विस्फोटक लगाने में एडिफाइस एजेंसी के साथ सहयोगी दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमॉलेशन एजेंसी के विशेषज्ञ भी लगे हुए हैं। वहीं टावरों का डिमोलिशन रिमोट से किया जाएगा।