1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पूर्व भारतीय गेंदबाज को टीम में तो नहीं मिली जगह, लेकिन अब मिल गर्इ बड़ी जिम्मेदारी

वेबसाइट देखने पर लगा पता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 4:00 PM IST

Noida news

इस पूर्व भारतीय गेंदबाज को टीम में तो नहीं मिली जगह, लेकिन अब मिल गर्इ बड़ी जिम्मेदारी

नोएडा।इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम से इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेटर खेल चुके।इस तेज गेंदबाज को टीम में जगह तो नहीं मिल सकी।लेकिन अब उन्हें इसकी जगह बड़ी जिम्मेदारी मिल गर्इ है।इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए वह तैयार भी हो गये है। इसकी वजह उन्हें डीडीसीए द्वारा जूनियर सिलेक्शन कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया जाना है। जिसके बाद उनके मोबाइल से लेकर घर पर बधार्इ देने वालों का ताता लगा हुआ है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मुन्ना बजरंगी की हत्रूा के एक महीने बाद पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह पहुंचे बागपत जेल कही ये बात

घरेलू आैर अंतरराष्ट्रीय से कुछ दिन पहले ही ले लिया था सन्यास

हरौला एक्सप्रेस के नाम से देश भर में अपनी पहचान बनाने वाले तेज गेंदबाज परविंदर अवाना अब दिल्ली में जूनियर क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इसकी वजह डीडीसीए द्वारा उन्हें जूनियर सिलेक्शन कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया जाना है। वह दिल्ली की अंडर-14, 16 और 19 क्रिकेट टीमों के सिलेक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं परविंदर ने कुछ दिन पहले ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

यह भी पढ़ें-इस डीसीपी के रिटायरमेंट को सैकड़ों लोगों ने बनाया यादगार, रस्सी से जीप खींचकर दी विदाई

उनके साथ ही यह लोग भी है कमिटी में शामिल

इस कमिटी में उनके अलावा सिद्धार्थ वर्मा और मयंक तालान भी शामिल हैं। कमिटी का कार्यकाल फिलहाल एक साल रहेगा। आयकर विभाग में इंस्पेक्टर परविंदर अवाना किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल खेल चुके हैं। साथ ही दिल्ली रणजी टीम और नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। उनकी पत्नी संगीता कसाना दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी नियुक्ति की सूचना के बाद सब लोग उनके ग्रेटर नोएडा स्थित आवास पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं परविंदर अवाना ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी डीडीसीए की वेबसाइट से लगी।