23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC Chhath Puja, Diwali 2018 Special Trains: रेलवे ने शुरू की ये स्पेशल ट्रेन, रोडवेज ने भी किया खास इंतजाम

IRCTC Chhath Puja, Diwali 2018 Special Trains रेलवे और रोडवेज द्वारा अगामी दिनों में शुरू की जाने वाली है। जिससे कि लोगों को अपने घर आने-जाने में किसी तरह की समस्या न हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Oct 2018, 2:36 PM IST

train

IRCTC Chhath Puja, Diwali 2018 Special Trains: रेलवे ने शुरू की ये स्पेशल ट्रेन, रोडवेज ने भी किया खास इंतजाम

नोएडा।IRCTC Chhath Puja, Diwali 2018 Special Trains रेलवे और रोडवेज द्वारा अगामी दिनों में शुरू की जाने वाली है। जिससे कि लोगों को अपने घर आने-जाने में किसी तरह की समस्या न हो। दरअसल, दिवाली और छठ पर्व (special trains on diwali and chhath puja 2018) के मद्देनजर भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 24 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन (Special Trains) चलाने का ऐलान किया है। ये सभी ट्रेने (train) 13 नवंबर तक चलेंगी। इसके साथ ही रोडवेज (roadways) ने भी इन त्योहारों के चलते अतिरिक्त बसों के चक्कर शुरू करने की घोषणा की है। जिसके चलते वेस्ट यूपी में रहने वाले प्रवासियों को खासी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें : दिवाली के लिए काउनडाउन शुरू, इस दिवाली इन संदेशों के साथ Advance बोले HAPPY DIWALI

फेस्टिव सीजन में काम आएंगी ये ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से दो और 6 नवंबर को दिल्ली-मुजफ्फरपुर दिवाली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका नंबर- 04070 है। ये ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे चलकर छूटेगी, जबकि तीन और 7 नवंबर को वहां से दिल्ली की ओर वापसी करेगी। ये ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा व गोरखपुर होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें : अनिल अंबानी को लगा तगड़ा झटका, राज्यपाल ने रद्द किया रिलायंस का करार

वहीं, दिल्ली से दरभंगा के लिए भी नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल चलेगी। जिसका नंबर- 04058 है। जो कि 11 नवंबर को रात 12 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और रात में डेढ़ बजे वापसी करेगी। वहीं, बनारस की ओर जाने वाली खास गाड़ी का नाम- नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन है, जिसका ट्रेन नंबर- 04074 है। ये दिल्ली से दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना होगी और सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर वापसी करेगी।

यह भी पढ़ें : एमरजेंसी ब्रेक लगाने से तुरंत नहीं रुकती ट्रेन, जानिए कैसे काम करता है ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम

रेडवेज भी करेगा खास इंतजाम

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भी दिवाली और छठ के चलते मुसाफिरों के लिए खास इंतजाम करने जा रही है। एआरएम नोएडा डीपो का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी नोएडा डीपो से खास बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही बसों द्वारा अतिरिक्त चक्कर भी काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : इन कविताओं के बिना अधूरा है 14 नवंबर को Children's Day

कुछ ट्रेनें रहेंगी रद्द

बता दें कि पटरियों की मरम्मत के कारण एक नवंबर तक 15 पैसेंजर व मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस बात की पुष्टि उत्तर रेलवे भी कर चुका है। इनमें लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर (54251), सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर (54252, दो नवंबर तक) रद्द रहेंगी।