2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में आ रही हैं अड़चनें तो जरूर पढ़ें ये खबर, करें ये उपाय

आसान से ये उपाय करने से जल्दी हो जाएगी आपकी शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Jun 2018, 6:24 PM IST

नोएडा। यदि किसी की शादी में कोई बाधा आ रही है तो ज्योतिष के मुताबिक ब्रहस्पति के उपाय करना जरूरी है। कई बार कुंडली में बहुत सारे ग्रहों के कारण दोष उत्पन्न हो जाता है, जिससे परेशानी आती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि आपके ये उपाय करने से यदि ब्रहस्पति को बल मिलेगा तो वे सारी अड़चनों को खत्म करके आपके सारे मांगलिक कार्य व्यवस्थित ठंग से पूरे करा देंगे। नोएडा के पं.विनोद कुमार शास्त्री का कहना है कि ये उपाय आपके विवाह में आने वाली हर अड़चन को दूर कर देंगे।

यह भी पढ़ें-इस सीट को लेकर टूट सकता है सपा-बसपा गठबंधन

इन उपायों को करने से दूर होंगी अड़चनें और जल्द होगी शादी
1. विवाह योग्य युवक-युवतियों के बिस्तर के नीचे स्क्रैप या लोहे की रॉड नहीं रखी जानी चाहिए।
2. यदि रिश्ते के लिए युवक-युवतियों को मिलाया जाए तो दक्षिण दिशा का सामना करते हुए बैठना चाहिए।
3. गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। लेकिन इस दिन केले नहीं खाने चाहिए। ऐसा करने पर कुछ ही हफ्तों में आपका रिश्ता बन जाएगा।
4. जब लड़के वाले लड़की को देखने आएं तो लड़की को लाल रंग के कपड़ों में दिखाएं।
5. इसके अलावा पूर्णमासी की एक रात को बरगद के वृक्ष के चारों ओर 108 चक्कर लगाने से शादी की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
6. विवाह योग्य लड़की शुक्रवार को सफेद और गुरुवार को पीले कपड़े पहने तो शादी की बात बनने की संभावनाएं बढ़ती हैं और बाधाएं दूर होती हैं।
7. रामचरित मानस का रोज पाठ करें। खासकर बालकांड में शिवजी और पार्वती के विवाह से संबंधित अध्याय पढ़ने से विवाह की अड़चनें दूर हो जाएंगी।
8. विवाह योग्य युवक-युवतियों द्वारा गुुरुवार के दिन गाय को गेहूं के आटे से बनी दो रोटी गुड़ के साथ अपने हाथों से खिलाने से शादी में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं।
9. ऊं नमः शिवाय का जाप हर सोमवार को करना चाहिए और शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे विवाह योग्य युवक-युवतियों पर शिव की कृपा हो जाती है।
10. हर रोज 108 बार ऊं नमः शिवाय का जाप रुद्राक्ष की माला से करें तो शादी में आने वाली हर बाधा दूर हो जाती है।
11. पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें तो विवाह योग्य युवक और युवतियों के विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं और उनकी शादी जल्द हो जाती है।
12. विवाह योग्य युवक और युवतियों को एकदम नए कपड़े अपने पास रखने चाहिए।
13. तीन गुरुवार तक लगातार शाम को पांच प्रकार के मीठे व्यंजन, हरी इलायची की जोड़ी के साथ केले के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए, साथ ही शुद्ध घी का दिया जलाना चाहिए। इससे भी जल्द शादी के योग बनते हैं।
14. गुरुवार के दिन गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए।
15. शादी होने तक हर सोमवार को साढ़े 1200 ग्राम पीली दाल और सवा लीटर कच्चा दूध दान करना चाहिए।