रैपिड़ रेल शुरु होने से यूपी के कई शहरों के लोगों को बेहतर ट्रांसपोर्टेशन मिल सकेगा और इनमें यूपी के हापुड़, खुर्जा, बडौत और हरियाणा के फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, गुड़गांव, मानेसर, रिवाड़ी, सोनीपत व पानीपत शामिल हैं। वहीं जानकारों की मानें तो जेवर में एयरपोर्ट स्वीकृत होने के चलते एनसीआरटीसी एनसीआर के प्रस्तावित कॉरिडोर में बदलाव कर सकती है।