नोएडा। शहर के औद्योगिक इलाकों में बसी हुई जेजे कॉलोनी में सकरी गलियां, सोशल डिस्टेंसिग न होने के कारण कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। सेक्टर 8 के जेजे कॉलोनी में पिछले दिनों मिले करोना पॉजिटिव मरीज के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है। सभी झुग्गी बस्तियों में ड्रोन के माध्यम से अथॉरिटी सैनिटाइजेशन करा रही है। वहीं, अब नोएडा के सेक्टर 16 और 17 की झुग्गियों में सैनिटाइजेशन किया गया। इसके लिए कोरॉना कॉम्बैट मल्टी पर्पज ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। ड्रोन की खासियत है कि यह केमिकल के छिड़काव के साथ थर्मल इमेजिंग कैमरा की मदद से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर लेता है।