कैराना के साथ ही बिजनौर जिले की नूरपुर विधानसभा सीट पर भी सोमवार को ही मतदान होना है। हम इस खबर में आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर कैराना लोकसभा उपचुनाव भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों के लिए क्यों प्रतिष्ठा का सवाल है, आखिर इसमें किसकी हार जीत के क्या दूरगामी परिणाम होंगे। वैसे तो इन दोनों सीटों पर पूर्व में भाजपा का कब्जा होने के चलते वह इन सीटों को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है।