सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के लीड कैरेक्टर सुशांत और कृति के लव अफेयर की खबरों की वजह से इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इतंजार कर रहे है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। एक बार फिर से फिल्म 'राब्ता' चर्चा में आ गई है। लेकिन इस बार इन चर्चाओं की वजह सुशांत या कृति नहीं बल्कि अभिनेता राजकुमार राव है।