5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karva Chauth 2018: आज करवा चाैथ पर इस समय दिखेगा चांद

करवा चौथ (Karva Chauth) के दिन छलनी देख्‍ाने के पीछे भी है एक कहानी

2 min read
Google source verification
Karva Chauth

Karva Chauth 2018: आज करवा चाैथ पर इस समय दिखेगा चांद

गाजियाबाद। आज 27 अक्‍टूबर 2018 को करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन सभी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा हुअा है। इसके साथ ही वे चांद निकलने का ब्रेसब्री से इंतजार कर रही हैं। गाजियाबाद के रहने वाले पंडित ब्रज भूषण शर्मा का कहना है क‍ि आज राहु काल भी है।

यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2018: करवा चौथ व्रत में इस तरह परिवार आैर ड्यूटी के बीच सामंजस्य के साथ काम करती हैं महिला पुलिस अफसर

Karva Chauth Moon Rise Time Today

उनका कहना है क‍ि सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक राहु काल है। उसके बाद पूजन कर कथा सुनी जा सकती है। सुबह 10.31 से दोपहर में 12.27 बजे तक धनु लग्‍न है। इसके अलावा शाम की पूजा दोपहर 3.38 बजे से शाम 5. 03 तक की जा सकती है। इस समय मीन लग्‍न होगा। इस लग्‍न में पूजन करने से शुभ फल मिलेगा। उन्‍होंने यह भी बताया कि आज 27 अक्‍टूबर 2018 को चंद्रमा शाम को 7.57 बजे दिखाई देगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि स्‍थान के हिसाब से इसमें कुछ परिवर्तन भी हो सकता है।

देखें वीडियो: करवा चैथ के व्रत पर महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कुछ ऐसा

Karwa Chauth में छलनी का महत्‍व

उनका कहना है क‍ि करवा चौथ (Karwa Chauth) के व्रत में छलनी का विशेष महत्व होता है। महिलाएं पति को इसी छलनी में से देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। पाैराणिक कथा के अनुसार, एक साहूकार के सात लड़के और एक बेटी थे। करवा चौथ पर बेटी ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। रात को उन्‍होंने बहन को खाना खिलाने के लिए योजना बनाई। उन्‍होंने दूर एक दीया रख दिया और बहन को छलनी में से उसे दिखा दिया। इसके बाद वे बोले कि चांद निकल आया है। अर्घ्‍य देकर भोजन कर लो। इस तरह से उनकी बहन का व्रत तो खुल हो गया लेकिन उसका पति बहुत बीमार हो गया। किसी विवाहिता के साथ ऐसा छल नहीं हो, इसलिए छलनी में दीया रख चांद को देखने कर परंपरा शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2018: करवा चौथ व्रत के इस शुभ मुहूर्त में एेसे करें पूजा तो मिलेगा मां पार्वती का विशेष आशीर्वाद