अगर आप सोच रहे हैं कि प्रदूषण से आपका घर सुरक्षित है तो ऐसा नहीं है। डाॅ. अवनीश ने बताया कि घर के अंदर भी प्रदूषण का काफी असर रहता है। इसके लिए एयर प्यूरीफायर से अच्छा है कि इंडोर प्लांट्स लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को जागरूक करने की भी अपील की। कविनगर इंड्रस्ट्रियल एरिया में नर्सरी चलाने वाले सुनील ने बताया कि प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ पौधे बहुत अच्छे हैं। ये 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इसमें स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, एरिका पाम, तुलसी और पीस लिली ऐसे ही पौधे हैं। कमरे में लगाने पर ये कुछ हद तक प्रदूषण को रोकते हैं। स्नेक प्लांट की कीमत 50 से 100 रुपये के बीच में हैं।