नोएडा। खोसला का घोसला मूवी में जिस तरह से अभिनेता बमन र्इरानी दूसरे की जमीन को दिखाकर रुपये हड़प लेते थे। ठीक उसी तरह नोएडा में एक शख्स ने महिला को दूसरे का प्लाॅट दिखाकर उसे दो लाख रुपये ले लिये। कुछ दिन बाद पीड़िता ने रजिस्ट्री के लिए आरोपी के पास संपर्क किया, लेकिन आरोपी ने फोन नहीं उठाया। शक होने पर पीड़ित उक्त प्लाॅट पर पहुंची, तो पता चला कि वह किसी और का प्लाॅट है। खुद के साथ धोखाधड़ी होने का पता लगते ही महिला ने रविवार को मामले की शिकायत कोतवाली फेज तीन पुलिस को दी है।