
नोएडा: 6 साल के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
नोएडा. सेक्टर-53 के गिझौड़ गांव से एक छह साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 9 जुलाई की है। उस दौरान पुलिस ने मामले को गुमशुदगी में दर्ज किया था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले नरेंद्र नोएडा के सेक्टर-53 स्थित शिवदुर्गा मंदिर के पास परविार के साथ किराये के मकान में रहते है। बीती 9 जुलाई को शाम 7 बजे उनका 6 वर्षीय बेटा उत्कर्ष अचानक लापता हो गया। नरेंद्र की शिकायत पर थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली। मामले की जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्चे को अगवा किया गया है। उसके बाद पुलिस ने मामले को अपहरण की धाराओं में दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज एक युवक बच्चे को गोद में उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में एक महिला भी नजर आ रही है। दोनों के बारे में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे को अगवा करने वालो तलाश करने में पुलिस जुटी है। उधर बच्चों के परिजनों रो—रो कर बुरा हाल है।
Published on:
13 Jul 2019 12:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
