चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने प्रदेश के डिप्टी सीएम को फोन कर काम करवाने की कोशिश की थी। जिसके बाद शिकायत मिलने पर डीजीपी ओपी सिंह ने गाजियाबाद के एसएसपी को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ही आयोग ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। आरोप है कि चौधरी ने गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह बाघेला और पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम से भी फोन किया था। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक मर्सडीज कार बरामद की गई है। इसके साथ ही पांच सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।