3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बैंक में यह काम करने से रोका तो पुलिसकर्मी पर टूट पड़े लोग, महिला ने चप्पलों से कर दी पिटार्इ

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस की पिटार्इ का वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 28 Aug 2018, 4:54 PM IST

news

VIDEO: बैंक में यह काम करने से रोका तो पुलिसकर्मी पर टूट पड़े लोग, महिला ने चप्पलों से कर दी पिटार्इ

नोएडा।एनसीआर स्थित गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के SBI एसबीआर्इ बैंक में आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे लोगों में एक शख्स बैंक में बैठे क्लर्क से बहस करने लगा।इस पर एक पुलिसकर्मी ने उसे बहस करने से रोकते हुए पीछे हटने के लिए कह दिया।जिसकों लेकर कुछ ही देर में भयंकर बवाल हो गया। इतना ही नहीं बैंक से बाहर निकलते ही पुलिसकर्मी को एक महिला ने चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझपाता लोगों की भारी भीड़ पुलिसकर्मी को पीटने में जुट गर्इ।इस मौके पर बनी एक वीडियो वायरल हो गर्इ।जिसके बाद पुलिस अधिकारी मामले में आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।पकड़े गए आरोपितों में इमरान, राशिद, इसराइल, फहीम हैं। चारों अशोक विहारके रहने वाले हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-खुले में शौच करने वालों को सुनाया मौत का फरमान

कुछ इस तरह पुलिस वाले पर टूट पड़े लोग

गाजियाबाद के बलराम नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैक की बलराम नगर शाखा में सोमवार को आधार लिंक कराने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने बैंक में हंगामा खड़ा कर दिया। जब गार्ड ने शोर मचाने मना किया तो वह उलझ गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने युवक को बैंक से बाहर कर दिया। इस पर युवक ने फोन करके अपने दोस्त और कुछ महिलाओं को बुला लिया।जिसके बाद पुलिसकर्मी के बाहर निकलते ही पुलिसकर्मी पर एक महिला चप्पल लेकर टूट पड़ी।उसे पुलिसकर्मी के साथ एेसी हरकत करते हुए हटाने की जगह कुछ लोग पुलिसकर्मी को ही पिटने लगे।वहीं बैंक के गार्ड और अन्य लोगों ने किसी तरह कांस्टेबल को महिलाओं के चंगुल से बचाया।

वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने शुरू की कार्रवार्इ

पुलिसकर्मी को महिला आैर कुछ युवकों द्वारा पीटने के दौरान किसी ने मोबाइल पर यह वीडियो बना लिया। इसके कुछ मिनटों बाद यह वीडियो वायरल हो गया।वहीं पुलिस ने जानकारी के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे आैर वायरल वीडियो को प्राप्त कर चार लोगों की पहचान कर दबोच लिया।वहीं पुलिस इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।