पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर में मतदान हुआ। इस दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी के चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित भी रहा। इसके साथ ही इस बार चुनाव में मुस्लिम महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। हर जगह कतारों में मुस्लिम महिलाएं बड़ी संख्या में दिखीं। वहीं, कैराना में फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदान केंद्र पर तैनात बीएसएफ कर्मियों को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।