नोएडा। देशभर में कोरोना वायरस संकट के चलते लॉकडाउन जारी है। हालांकि, तीन मई तक लॉकडाउन-2 को लागू किया गया है। इसी बीच इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की गिरते दामों का असर रसोई गैस पर भी दिखाई दे रहा है। एक मई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली है। नोएडा में एक मई से नई दरेंं लागू हो गई है।