1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन चीजों का सेवन करेंगे तो मच्छर नहीं फटकेंगे पास

बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट से बेहतर है कि कुदरती तरीकों से मच्छर को भगाया जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 May 2018, 12:13 PM IST

mosquito

mosquito

नोएडा। गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है और साथ ही मच्छर भी पनपने लगे हैं। जिसके चलते मच्छरों को भगाने के लिए अलग-अलग उपाय किए जाते हैं क्योंकि एक छोटा-सा मच्छर भी किसी को कभी भी, कहीं भी काटकर गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। यही कारण है कि मच्छर देखते ही हमारे दिमाग में बीमार होने का ख्याल आने लगता है।

यह भी पढ़ें : इस बैंक में है अकाउंट तो फ्री में मिलेंगे पांच लाख रुपये, फायदा लेने के लिए तुरंत करें ये काम

वहीं कई बार मच्छर भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से भी लोगों को तकलीफ होने लगती है। लेकिन आज हम आपको नोएडा के होम्योपैथिक डॉक्टर पी.के सिंह द्वारा बताए गए कुछ ऐसे कुदरती तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे।

यह भी पढ़ें : 1 जून से खुल रहा है देश का ऐसा एक्सप्रेस-वे जिसपर 200 साल तक भी नहीं होंगे गड्ढे

इन चीजों के सेवन से मच्छर रहेंगे दूर

1- लहसुन, प्याज का सेवन करने से मच्छर पास नहीं आएंगे।

2- टमाटर खाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।

3- सेब से बने हुए विनेगर का इस्तेमाल करें।

इन कुदरती तरीकों से भगाएं मच्छर

यूं तो मार्केट में तरह तरह के प्रोडक्ट मच्छर भगाने के लिए मिलते हैं। कई बार इनके इस्तेमाल से लोगों को खासकर बच्चों को परेशानी भी हो जाती है। लेकिन अगर कोई केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए बिना ही मच्छर भगाना चाहते है तो वह कुदरती तरीके अपना सकता है। हालांकि धुआं करने वाले कुदरती तरीकों से अस्थमा आदि के मरीजों को दिक्कत हो सकती है।

1- मच्छर भगाने के लिए नीम की पत्ती, कपूर, तेजपत्ता व लौंग घर में जलाने से मच्छर भाग जाते हैं।

2- तारपीन के तेल के इस्तेमाल से भी मच्छर भाग जाते हैं।

3- घर में ऑलआउट की खाली पड़ी रीफिल में नीम का तेल व कपूर डालें और इसे मशीन में लगाकर स्विच ऑन कर दें। इसके बाद घर में मच्छर नहीं फटकेंगे।

4- अगर घर में मशीन नहीं है तो तो कपूर और नीम के तेल का दीपक भी जला सकते हैं।

5- नीबू को बीच से आधा काट कर उसमें खूब सारे लौंग घुसा दें और इसे कमरे में रखें।

6- 15-20 बूंदें लेवेंडर ऑयल, 3-4 चम्मच वनीला एसेंस और नीबू का रस को मिलाकर एक बोतल में रख लें। फिर इसे अच्छे से मिलाकर शरीर पर लगाएं।

7- लहसुन और प्याज के रस को भी शरीर पर लगाने से भी मच्छर पास नहीं आते हैं।

8- मैरीगोल्ड, सिट्रानेल व लेमनग्रास, लैवेंडर, लेमन बाम, तुलसी और नीम आदि पौधे घर में लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।