रामपुर। अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। दरअसल, आजम खान ने मदरसा ड्रेस कोड विवाद को लेकर सीएम योगी को सलाह देते हुए कहा है कि वह मदरसे के बच्चों का ड्रेसकोड तय करने की जगह खुद ही जींस पहनना शुरु कर दें।